पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जन कल्याण युवा संस्था शाखा पिलानी के द्वारा 22वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभ आरम्भ सुबह 9 बजे से किया गया, जिसके मुख्य अतिथि फूलचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे।
दोपहर 2.15 बजे से सम्मान और समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कौशल्या बिश्नोई उपखंड मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय झुंझुनू थी। अध्यक्षता मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ.चंद्रशेखर शर्मा पूर्व डायरेक्टर सीरी एवं सलाहकार बिट्स पिलानी एवं अजय कुमार अग्रवाल उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) थे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान संरक्षक डॉ.करण सिंह यादव पूर्व सांसद अलवर एवं सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक के सानिध्य में किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह शेखावत प्रसिद्ध मूर्तिकार व विकास डुमोली हिंदू क्रांति सेना को सम्मानित किया गया।