झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): किसान कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में मुकुंदगढ़ ब्रह्म बगीची पीठाधीश्वर शैलेन्द्र नाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित पीरू सिह बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संघ के जिला प्रचारक भगत सिंह ने कहा कि हमारी वेशभूषा, भाषा, भोजन व संस्कृति हमारे लिए गर्व का विषय है। भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है और हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा। उन्होंने कहा कि झुंझुनू शहर की 18 बस्तियों मे हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं और इसी प्रकार पूरे भारत वर्ष मे लगभग एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन हो रहे है। प्रत्येक भारतवासी हिन्दू समाज का व्यक्ति भारत के स्व को पहचाने। हमारी वेशभूषा, भाषा, भोजन व संस्कृति हमारे लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य और निष्ठा से अनुशासन का पालन करे, उसी से भारत बेहतर बनेगा। सामूहिक परिवार, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, स्व का बोध आदि कर्तव्यों को हिंदू समाज आगे बढ़कर अपनाए। हर व्यक्ति स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए। स्वदेशी जीवन शैली भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज बनेगी। उन्होंने जातीय भेदभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि जातिभेद हिन्दू धर्म का भाग नहीं है, ये बाद में आयी हुई परिस्थितिजन्य बुराई है। हिन्दू समाज में जाति मात्र एक सामाजिक व्यवस्था है, यह किसी से दुर्व्यवहार का आधार नहीं हो सकती। इस बुराई को दूर भगाना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है। हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण संभव है। हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता है। भगत सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज के स्व अनुशासन एवं एकता से ही निकलेगा 'कृण्वन्तो विश्वार्यम' का मार्ग। इनके अलावा विराट हिंदू सम्मेलन को संत शैलेंद्र नाथ महाराज व साध्वी साक्षी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण समिति सचिव रामगोपाल शर्मा ने दिया। संचालन हेमंत सोनी ने किया। स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बस्ती की मातृशक्ति एव गणमान्य पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जानकारी देते हुए पीरू सिह बस्ती के समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि रविवार को प्रातः 9:15 बजे किसान कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर परिसर से पाँच सौ से अधिक महिलाओ ने डीजे, घौडी, ऊँट, भगवा ध्वज के साथ भजनों व देश भक्ति गीतों पर झूमते गाते कलश उठाए। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान मन्दिर से जिला प्रचारक भगत सिंह के आतिथ्य में हुआ। यात्रा किसान कॉलोनी, विवेक नगर, किसान द्वार, न्यू कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः सम्मेलन स्थल श्री हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा का जगह जगह बस्ती वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सम्मेलन के बाद ग्यारह, ग्यारह महिलाओ को लॉटरी के माध्यम से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पंडित हिमांशु एव प्रांशु के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रविंद्र स्कूल संचालक नरेंद्र कुमार, विजडम स्कूल संचालक विनोद सिह राठौड़, समिति संरक्षक रामचन्द्र शर्मा पटोदा, रतन लाल, कैलाश कुमावत, सांवरमल सोनी, सुरेश बंशल, सुधीर चाहर, मनोज कुण्डलवाल, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल कुमावत, बबलू कुमासिया, विजय कुमावत, योगेश बंशल, महेश कुमावत, गुमान सिह, बजरंग अग्रवाल, कपिल सहित सैकड़ो की संख्या में बस्ती के गणमान्य नागरिक एव मातृशक्ति उपस्थित रहे।
पीरू सिंह बस्ती में भव्य कलश यात्रा व यज्ञ के साथ संपन्न हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
By -
February 08, 2026
0
Tags: