उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। गुढ़ागौड़जी को पुनः उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर न्यायिक कार्य ठप रखा, जिससे आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। आंदोलन को अलग अंदाज में प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ताओं ने होली के रंग-गुलाल के साथ परिसर में नारेबाजी कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की अनोखी पहल की। धरना स्थल पर डिप्टी सीएम सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांग को जायज बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उदयपुरवाटी में वकीलों का यह संघर्ष अब सरकार के अंतिम फैसले की ओर टकटकी लगाए हुए है।
उदयपुरवाटी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का धरना 21वें दिन भी जारी
By -
February 18, 2026
0
Tags: