झुंझुनू/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गत रात्रि जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन सैनी मावंडिया ने राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पवन सैनी मावंडिया ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया तथा सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया।
मुख्यमंत्री आवास पर पवन सैनी मावंडिया ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात
By -
February 18, 2026
0
Tags: