केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर ओबीसी मोर्चा का श्रमिक संवाद सम्मेलन आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला भाजपा कार्यालय झुंझुनू में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर श्रमिक संवाद सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वह मुख्य वक्ता के रूप में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजू सैनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गीत के साथ हुआ मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वार्षिक बजट 2026-27 को लेकर बताया की वार्षिक बजट 2026-27 अंत्योदय के भाव से परिपूर्ण भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में तीन प्रमुख कर्तव्य, त्वरित विकास आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास पर केंद्रीय विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला और समाज के हर वर्ग पिछड़ा वर्ग, महिला वर्ग, किसान वर्ग, युवा वर्ग, श्रमिक वर्ग, व्यापारी वर्ग सभी को सशक्त बनाने वाला है। यह बजट जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतरने वाला बजट है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया। धन्यवाद भाषण ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक डॉ.बीएल वर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सैनी, उपाध्यक्ष सुनील लांबा, अजय चाहर, जिला मंत्री शशि कुमार, जिला प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, पूर्व प्रधान सुनीता स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, कार्यकर्ता दीपक स्वामी, शेर सिंह चौहान, हनुमान प्रसाद, भीखा भाई आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!