श्रीमद्भागवत कथा में उमङा सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वाधान में दूसरे दिन शनिवार को गौसंवर्धन हेतु आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज, इस्कॉन मंदिर अमेरिका ने कथा में नारद महिमा के वर्णन का रसपान करवाया। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली कथा के लिए स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, राकेश सहल, गोपी पुरोहित, पंडित हरि किशन शुक्ला, रतन जांगिड़, विजय ब्याला, विकास पुरोहित, पुरुषोत्तम चौरासिया, संजय शुक्ला, सुरेन्द्र जोशी, सुरेंद्र शर्मा, इस्कॉन के डॉक्टर बंसल आदि बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!