केंद्रीय बजट 2025-2026 विकसित भारत का रोड मैप: डॉक्टर मधुसूदन मालानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता डाक्टर मधुसूदन मालानी ने केन्द्रीय बजट पर एक बयान में कहा कि केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए बुनियादी ढांचे और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देने का खाका खींचा है। अपने लगातार नौवें बजट भाषण में वित्त मंत्री ने आर्थिक विकास की गति को बनाए रखने के लिए पूंजीगत व्यय में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही, सरकार ने भविष्य की तकनीकों, एमएसएमई और ग्रीन एनर्जी के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान किया है। 
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर व विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो गरीब, महिला, किसान, युवा, पिछड़े और वंचितों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है। यह बजट लोक लुभावना बजट न होकर देश की उन्नति का आईना है। जिस तरह से सरकारें चुनावी बजट पेश करती आई है, यह उससे विपरीत विकसित भारत की तस्वीर पेश करता है। इस बजट में तीन प्रमुख कारक आर्थिक ग्रोथ को गति देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को मजबूती देना है। निश्चित तौर पर यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। सरकार का ध्यान वैश्विक स्थिति को देखते हुए आर्थिक विकास में तेजी लाना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!