गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना: जगदीश प्रसाद के लिए राहत लाया ग्राम उत्थान शिविर, मिली 10 हजार रुपए की सब्सिडी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को राहत मिल रही है। कृषि सहित विभिन्न योजनाओं का हाथोंहाथ लाभ पा किसान खुश हैं।
श्रीडूंगरगढ़ के गिरदावर सर्किल ठुकरियासर में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर भी किसानों के लिए राहत लाया। शिविर में आए जगदीश प्रसाद के चेहरे पर जाते वक्त अधिक खुशी थी। जगदीश प्रसाद को राज्य सरकार की 'गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना' के तहत वर्मीकम्पोस्ट इकाई निर्माण करवाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर 10 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जगदीश प्रसाद एवं उनकी पत्नी ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेत में गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना अन्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करवाया। कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली। सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि गोर्वधन जैविक उर्वरक योजना के तहत जैविक उर्वरक उत्पादन हेतु वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापना हेतु लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम दस हजार रुपए प्रति इकाई आकार अनुसार यथानुपात कृषकों को अनुदान देय है। वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माणः-बर्मी कम्पोस्ट इकाई की स्थापना के लिये 20 फीट गुणा 3 फीट गुणा 1.5-2.0 फिट आकार की एक बेड की इकाई या 10 फीट गुणा 3 फीट गुणा 1.5-2.0 साईज की 2 बेड की इकाई पर अनुदान देय है। ग्राम उत्थान शिविर में श्रीराम जाखड़ सहायक कृषि अधिकारी, भागीरथ कुलड़िया कृषि पर्यवेक्षक, प्रियंका यादव कृषि पर्यवेक्षक व बनवारी लाल सैनी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक उद्यान व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!