आरजे18बीए व आरजे18बीबी सीरीज के फैंसी वाहन नंबरों की नीलामी 6 फरवरी से

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला परिवहन कार्यालय के वाहन पोर्टल पर पंजीकृत वाहनों के लिए आरजे-18-बीए एवं आरजे-18-बीबी सीरीज के फैंसी वाहन पंजीयन नंबरों की नीलामी शुरू की जा रही है। इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से 6 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह मीणा ने बताया कि फैंसी नंबरों की नीलामी परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://fancy.parivahan.gov.in पर की जाएगी। आमजन अपनी पसंद के विशेष नंबरों के लिए नियत तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी तथा इच्छुक आवेदकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!