खडे ट्रेलर से टकराई सब्जी से भरी पिकअप, आधे घंटे फंसा रहा खलासी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गुंसी में सोमवार को सुबह करीब सात बजे हरी मिर्ची से भरी एक पिकअप खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। इस घटना में पिकअप में सवार खलासी करीब 30 मिनट क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसा रहा, जिसको पुलिस ने आमजन के सहयोग से सकुशल बाहर निकाला। गुंसी चौकी प्रभारी हरिमन मीणा ने बताया कि पिकअप चालक राज राजपूत पुत्र भगवान सिंह निवासी पेटलाई थाना रेडगैव जिला हरदा मध्यप्रदेश व खलासी नीरज प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति निवासी सतवास जिला देवास मध्यप्रदेश से पिकअप में हरी मिर्च भरकर मुहाना मंडी जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण गुंसी चौकी के सामने उनकी पिकअप असंतुलित होकर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। भिड़ंत में चालक व परिचालक दोनो बाल बाल बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी की सहायता से सडक़ मार्ग से दूर हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!