भेरुजी की बणी बचाने की मांग को लेकर उदयपुरवाटी में देर रात को सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में भेरुजी की बणी को बचाने की मांग अब और तेज होती जा रही है। पिछले छह दिनों से उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रविवार देर शाम विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मशाल जुलूस निकाला। रविवार रात गिरावड़ी स्थित भेरूजी मंदिर से बड़ी संख्या में ग्रामीण मशालें लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। यह जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ उदयपुरवाटी के घूमचक्कर तक पहुंचा। देर रात अचानक इतनी बड़ी भीड़ को सड़कों पर देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। ग्रामीणों ने पूरे रास्ते प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और भेरुजी की बणी क्षेत्र को बचाने की अपनी मांग दोहराई। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से वापस धरना स्थल पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारी पिछले छह दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीण नेताओं ने सोमवार को प्रस्तावित उग्र आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील भी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!