ग्राम स्तर 8 फरवरी तक मनाये जायेगे अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए 26 जनवरी से 8 मार्च तक जन संवाद और आईईसी की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह ग्रामीण रोजगार गारंटी, पारदर्शी मजदूरी भुगतान और विकेन्द्रीकृत पंचायत प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन जन संवाद आधारित सूचना, शिक्षा और संचार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए साप्ताहिक कलैण्डर आठ मार्च तक जारी कर सीईओ द्वारा ज़िले के विकास अधिकारियो को निर्देशित जा चुका है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र यादव ने बताया कि अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस के तहत ग्राम स्तर पर समय पर काम, पूरा भुगतान और पारदर्शिता के बारे मे श्रमिकों में विश्वास एवं जागरूकता के लिए बैनर/पोस्टर से प्रदर्शन कर कानून मज़बूत होने से रोजगार अधिकार सुरक्षित हैं कि गतिविधियां आठ फरवरी तक ‘अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस’ मनाया जा रहा है, जिसमे वीबी-जी-राम-जी के अधिनियम के प्रावधानों को ग्राम स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!