निवाई (लालचंद सैनी): जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने शुक्रवार को बड़ोदिया के नवीन औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर सिवाय चक भूमि को 15 मार्च तक खाली करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सीन्दरा ग्राम पंचायत के बड़ोदिया गांव के समीप सिवाय चक भूमि में इंडस्ट्रीज एरिया विकसित करने के लिए 80 हेक्टर भूमि का आवंटन 22 दिसंबर को रीको के पक्ष में किया था। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक सीताराम मीणा, तहसीलदार नरेश गुर्जर के साथ नवीन औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। वहां पहुंचने पर उन्होंने नवीन रीको का नक्शा देखा और क्षेत्रीय प्रबंधक मीणा से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने उक्त सिवाय चक भूमि को 15 मार्च तक खाली करवाकर रीको को पजेशन देने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर 15 मार्च तक खाली करवाने के दिए निर्देश
By -
February 06, 2026
0
Tags: