अखिल भारत हिन्दू महासभा का UGC Act के विरोध में पवन कुमार पुनिया ने दिया कड़ा संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0

 पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि जी ओर प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने यूजीसी के नए नियमों को समाज में जातिगत भेदभाव, असमानता व नफरत बढ़ाने वाला बताया है। इससे बहुत सारे विद्यार्थीयों का भविष्य अंधकारमय होने की संभावना बताई और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने स्पष्ट किया कि धर्म को जाति के नाम से बांटकर सनातन धर्म को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जो हमें कतई मंजूर नहीं होगी। केन्द्रीय व राज्य सरकारों को चाहिए कि इस घटिया कानून को खत्म करके देश की जनता में व्याप्त आक्रोश को दूर करें। प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने कहा है कि भारत बंद का अखिल भारत हिन्दू महासभा समर्थन करती है। इस जानकारी को प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया से भी  साझा किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!