निशुल्क चिकित्सा शिविर का 182 लोगों ने उठाया लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व महावीर इंटरनेशनल सनराइज के संयुक्त तत्वाधान में श्याम सुंदर जालान के सौजन्य से चिकित्सा शिविर चावो दादी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। शिविर में संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टिबड़ा हॉस्पिटल ट्रोमा सेंटर सीकर टीम द्वारा 42 रोगियों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवाईयां वितरण की गई। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा 140 मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर में डॉ.एसएन शुक्ला, डॉ.उमेद सिंह शेखावत, डॉ.अनिल अग्रवाल, डॉ.रमाकांत टीबड़ा, श्याम सुंदर जालान, नागर मल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, सूमेर सिंह कर्णावत, देवेंद्र कुमार गौड़, जय प्रकाश, प्रदीप कुमार, भारत कुमार तुलसियान, गोविंद अग्रवाल, सुशील कुमार, ओमप्रकाश ककराणीया, अशोक कुमार, शिव प्रसाद महर्षि, चंद्र प्रकाश जालान, पंकज जालान, सुभाषचंद्र जोशी, राम गोपाल, रमेश चंद्र, एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!