चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): दहिया के मुख्य अतिथ्य में गुगोजी की ढाणी स्थित हनुमान वाटिका बालाजी मंदिर में एकादशी के शुभ अवसर पर चिड़ावा में निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 32 से ज्यादा नेत्र रोगी लाभान्वित हुये, 150 से ज़्यादा का रजिस्ट्रेशन हुआ। जयपुर के प्रसिद्ध शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर और श्री खुट्टे वाले बालाजी समिति के तत्वावधान में चिड़ावा में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की निःशुल्क मोतियाबिन्द की जाँच की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आंखों की गहन जांच की। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ,पार्षद गंगाधर सैनी, रामस्वरूप सैनी, राजेन्द्र सैनी, शुभम सैनी, राजेश गोरिवान, कृष्ण माखरिया ,मोंटी सैनी, अजय विशाल, मोनू, मुकेश सुभाष सैनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेता दहिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ निशुल्क मोतियाबिंद: जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
By -
January 29, 2026
0
Tags: