बगड रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल के समीप जरूरतमंदों को बांटे कंबल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बगड रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल के समीप रविवार प्रातः 11:30 बजे श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लायंस क्लब झुंझुनू के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी मगंतुराम जी जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मुम्बई प्रवासी देवेंद्र जालान के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि श्रीमती गायत्री अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती प्रीति मोदी एवं रीजन चेयरमैन डॉ.एनएस नरूका द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लायंस क्लब झुंझुनू की ओर से दुपट्टा औढाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया। इस अवसर पर श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान, लायंस क्लब झुंझुनू अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, प्रहलाद अग्रवाल, श्याम सुंदर मोदी, विशाल अग्रवाल, मुबारिक अली पठान, महिपाल सिंह, विनीता शर्मा एवं रामप्रताप कुमावत सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे। अतिथियों ने कंबल वितरण के इस कार्य के लिए दानदाता एवं आयोजक संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दी के इस मौसम में कोई न ठिठुरे अभियान निस्संदेह अनुकरणीय है। विदित है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के कंबल वितरण अभियान आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति तक पांच हजार कंबल वितरण के लक्ष्य के साथ स्थानीय, प्रवासी एवं अप्रवासी दानदाता व भामाशाहों के सहयोग से लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!