चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वर्गीय श्री रामकुमार दहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर स्व.श्री रामकुमार दहिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व.श्रीमती पार्वती देवी की मूर्ति का अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने अपने कर-कमलों से मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर दहिया परिवार के सदस्यों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश दहिया, यादराम दहिया, वेदप्रकाश दहिया, रामवतार दहिया, श्रीराम, कृष्ण कुमार, राहुल, रोशनलाल, लालचंद साहब, डॉ.अर्जुन सिंह, अमर सिंह साहब, जागेराम साहब, सुजान सिंह, महेंद्र सिंह, रणधीर सिंह पथाना, सज्जन सिंह, सत्यवीर मास्टर, ओमप्रकाश डेलीगेट रायपुर सहित गांव के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय दहिया दंपती के सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व एवं समाज सेवा को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
पांथरोली में दहिया दंपती की पुण्यतिथि पर मूर्ति अनावरण, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब
By -
January 04, 2026
0
Tags: