कृषक भ्रमण दल रवाना: अन्य राज्यों की खेती के नवाचारों की लेंगे जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आत्मा योजनान्तर्गत जिले के 40 कृषकों के सात दिवसीय कृषक भ्रमण दल को (04 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक) शीशराम जाखड़, उप निदेशक कृषि एंव परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, व उत्तर प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर आत्मा कार्यालय के सामने से रवाना किया। यह कृषक भ्रमण दल 7 दिन में चौधरी चरण सिंह कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार (हरियाणा), नेशनल डेयरी अनुसंधान संस्थान, गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान, केन्द्रीय लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल (हरियाणा), केन्द्रीय आलु अनुसंधान संस्थान शिमला (हिमाचल प्रदेश), डॉ.वाईएस परमार उद्यानिकी विश्वविद्यालय सोलन (हिमाचल प्रदेश), केन्द्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून (उत्तराखण्ड), सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ (उत्तर प्रदेश) व राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती अनुसंधान संस्थान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का भ्रमण करेगें।
उप निदेशक कृषि झुन्झुनू शीशराम जाखड़ ने बताया कि कृषक उपरोक्त विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों व प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण कर जोखिम प्रबन्धन, लागत में कमी, पौषण प्रबन्धन, नवाचार, उद्यानिकी फसलों का उत्पादन एवं प्रबन्धन, वर्षा जल संरक्षण, जल प्रबन्धन तकनीक, जल व मृदा संरक्षण, संतुलन उर्वरक व कीटनाशी का उपयोग उद्यानिकी की उन्नत तकनीक, प्राकृतिक व जैविक खेती, लवणीय जल में कृषि गतिविधि, नवाचार गतिविधिया, अनुसंधान सब्जी जानकारी, पशु संवर्धन, पशुओं की उन्नत नस्लों की जानकारी, दुग्ध उत्पादन प्रबन्धन, प्रोधोगिकी प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, मशरूम उत्पादन सहित आधुनिक कृषि की नवीनततम जानकारी प्राप्त करेगें। भ्रमण दल रवानगी के मोके पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार, सहायक कृषि अधिकारी, झुन्झुनू व राकेश कुमार कटेवा, कृषि पर्यवेक्षक, झुन्झुनू, विजय ढाका, तपेश कुमार, रीतेश कुमार सहित 40 कृषक उपस्थित थे। भ्रमण दल के प्रभारी प्रेम कुमार, सहायक कृषि अधिकारी, झुन्झुनू व राकेश कुमार कटेवा, कृषि पर्यवेक्षक, झुन्झुनू को नियुक्त किया गया है जो भ्रमण के दौरान कृषकों के साथ रहेगें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!