श्री गोपाल गौशाला के पदाधिकारियों ने पशुपालन व देवस्थान मंत्री को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं देवस्थान विभाग जोराराम कुमावत से उनके झुंझुनू प्रवास के दौरान 4 जनवरी, रविवार दोपहर कुम्हार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री गोपाल गोशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया एवं निवर्तमान मंत्री नेमी अग्रवाल ने भेंट की एवं उन्हें गोशाला की ओर से ज्ञापन दिया। जिसमें लिखा गया है कि श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू मे गौवंश की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण गौशाला में बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के इलाज के लिए एक स्थाई तौर पर सरकारी डॉक्टर की आवश्यकता है। ज्ञापन में गोशाला की ओर से निवेदन किया गया है कि यदि सरकारी सर्जन डॉक्टर स्थाई तौर पर लगा दिया जाता है तो काफी गौवंश को बचाने में मदद मिलेगी। इस कार्य को प्राथमिकता दी जाकर जल्द से जल्द स्थाई सरकारी डॉक्टर हो सके तो सर्जन लगवाये जाने की की कृपा करे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!