निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन को लेकर अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा गस्त के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रेक्टर-ट्रोली को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के चालक व मालिक के विरूध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
3/related/default