माँ भद्रकाली मंदिर अब महिने में 4 बार खुलेगा: श्रीराम महाराज

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): गाँव काटोली में स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर व मा भद्रकाली मंदिर में पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों बड़े बुजुर्गों को कम्बल व 100 रुपये की सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित शम्भुदयाल शर्मा गंगापुर सिटी, कथा वाचक केदार शर्मा, संत मनीष दास महाराज, रासायनिक क्रिया के आचार्य पंडित शम्भूनाथ गुगडोद, सोनू पंडित, आचार्य आत्माराम शास्त्री सहित कई संत, विद्वान पंडित व कई श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिर में भजन संकीर्तन किया। गायक कलाकार मनीषा मीणा, मुकेश नेता, छोटीलाल बस्सी, दिलखुश खाट, कैलाश सीदडा व कमलेश सीदडा सहित कई गायकों ने मीणा वाटी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के सभी गाँवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी की। श्रीराम महाराज अघोरी ने भक्तों को विशेष जानकारी देते हुए कहा कि माँ भद्रकाली का मंदिर पहले अष्टमी के दिन 15 दिन में एक बार व महिने में दो बार ही खुलता था लेकिन अब सप्तमी व अष्टमी के दिन मंदिर 15 दिन में दो बार व महीने में 4 बार खुलेगा। सप्तमी के दिन विशेष पूजा पाठ सहित भूत प्रेत बाधा, तन्त्र मन्त्र, गृहक्लेश, जादू टोना, प्रेत आत्मा, पितृदोष, व्यापार संबंधी, दुश्मनों से परेशान, झूठे मुकदमों से परेशान व शादी विवाह में अड़चन व किसी भी प्रकार के हवन अनुष्ठान करवाने सहित रोजगार संबंधित सभी समस्याओं का समाधान के लिए विशेष दरबार लगेगा। इसी प्रकार अष्टमी के दिन देशी जड़ी बूटियों व प्राकृतिक चिकित्सा से शराब, गांजा, भांग, अफीम, चरस व बीड़ी तमाकू सहित सभी प्रकार का नशा छुड़ाया जाएगा। उक्त बीमारी ग्रस्त रोगी सप्तमी व अष्टमी पर समय पर ही पहुँचे। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने के बाद अब तक करीब 7 लाख लोगों ने नशा छोड़ दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!