भगवान की आस्था रखने से ही मनोकामनाएं पूर्ण होती है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गांव बाढ़ छौरियां में स्थित श्री नायल भोमिया बाबा के मंदिर में विशाल पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी। पौष बड़ा महोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने भोमिया जी महाराज के दर्शन करके खुशहाली की मनोकामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की आस्था रखने से ही मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सेवा भी धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नायल भोमिया बाबा की कृपा से क्षेत्र का विकास हो रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान महोत्सव को लेकर भोमिया बाबा की आकर्षक झांकी सजाकर महाआरती करके श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!