एसआईआर अभियान की समीक्षा को लेकर कॉल ऑब्जर्वर डॉ.समित शर्मा (आईएएस ) का नवलगढ़ दौरा

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में रोल ऑब्जर्वर एवं झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.समित शर्मा ने शुक्रवार को नवलगढ़ का दौरा कर नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। डॉ.शर्मा ने नवलगढ़ उपखंड कार्यालय में अधिकारियों से एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को फील्ड स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। सभी बूथों पर बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रभारी सचिव ने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्पष्ट मंशा है कि मतदाता सूची में कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो और कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाया जा सके।दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने नवलगढ़ एसडीएम कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसआईआर कार्य को लेकर दलों से फीडबैक लिया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए।डॉ. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची संशोधन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए। फील्ड स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नवलगढ़ एसडीएम कुलदीप , झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!