राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ में महारानी लक्ष्मीबाई केंद्र के अंतर्गत प्रशिक्षण आरंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0
  

सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ में राज्य सरकार के आदेशानुसार महारानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, महावीर इंटरनेशनल सूरजगढ़ केंद्र के अध्यक्ष मनोहर लाल जांगिड़ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ.सीताराम भार्गव ने की। एसपी कार्यालय झुंझुनू के निर्देशानुसार दो महिला पुलिस कांस्टेबल शर्मीला, सिलोचना के सानिध्य में महाविद्यालय की 80 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.नितेश देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, डॉ.सीताराम भार्गव ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!