झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत सोमवार को झुंझुनू दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बजट को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे और 4 बजे समीक्षा बैठक में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद में शाम 6 बजे ग्राम पंचायत केड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित कर जनसंवाद करेंगे।
3/related/default