शारीरिक के साथ बौद्धिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास से होगा हॉलिस्टिक डेवलपमेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एवं ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर में आयोजित “वेलनेस एवं होलिस्टिक डेवलपमेंट” विषय पर पाँच दिवसीय छात्र कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह कार्यशाला मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ एवं एथिक्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा मूल्य-आधारित जीवन दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना था। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ.अविनाश पंवार, निदेशक, सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस, राजस्थान द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों तथा संतुलित जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने इस प्रकार की सार्थक कार्यशालाओं के आयोजन हेतु एसकेआईटी की सराहना की तथा विद्यार्थियों को कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पाँच दिनों तक उनकी सक्रिय सहभागिता और प्रतिबद्धता को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में इस क्षेत्र के कई प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए। जिनमें डॉ.रोहित कुमार जैन, राजस्थान विश्वविद्यालय; सत्यपाल सिंह, निदेशक, योग पथ फाउंडेशन, जयपुर; डॉ.चंदन कुमार, छात्र परामर्शदाता, एसकेआईटी, जयपुर तथा डॉ.अमित झालानी, समन्वयक, यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ एवं एथिक्स समिति शामिल रहे। सत्रों में वेलनेस, योग, मानवीय मूल्य, मानसिक स्वास्थ्य, नैतिक जीवनशैली एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसका विद्यार्थियों पर सकारात्मक एवं स्थायी प्रभाव पड़ा। इस अवसर पर डॉ.अचिन श्रीवास्तव एवं डॉ.निधि शर्मा की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम का समापन डॉ.चंदन कुमार द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी वक्ताओं, संकाय सदस्यों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि एसकेआईटी, जयपुर विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम, बल्कि नैतिक रूप से जागरूक एवं भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!