निवाई (लालचंद सैनी): शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में निवाई विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट्स महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की एकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की असली रीढ़ हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने बूथ पर जाकर फॉर्म 7 व 8 पर प्राथमिकता से कार्य करें और अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुडवाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताकमर कसे। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि परिष्कृत मतदाता सूची ही लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अभी से आगामी नगर ईकाई व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। विधायक ने एसआईआर में नाम दुरुस्त करवाने एवं चुनावी प्रक्रियाओं में बढ-चढकर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व डीआर ममता चौधरी, पूर्व प्रधान ममता जाट, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, महामंत्री जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, छोटूलाल शर्मा, आशाराम गुर्जर, नारायण यादव व गणेश सिंह राजावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ता से ही पार्टी की एकता, बूथ स्तर पर एकता से करें कार्य: एकता अग्रवाल
By -
January 09, 2026
0
Tags: