एसएमएल कालेज में मोती हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के 54 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला मुख्यालय स्थित शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय के संस्थापक सेठ मोतीलाल झुंझुनूवाला की स्मृति में अखिल राजस्थान अन्तर महाविद्यालय मोती हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता, जिसका विषय कृत्रिम बुद्विमता के विकास पर मानवता को मदद मिलेगी पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.अरुण कुमार गर्ग जिला कलक्टर झुंझुनू, विशिष्ठ अतिथि सेठ मोतीलाल शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र समिती के अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, सचिव सीए पवन केडिया, सह सचिव डाॅ.डी.एन तुलस्यान, कोषाध्यक्ष सीए मनिष मित्तल, प्रदीप पाटोदिया एवं नितिन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रचार्य डाॅ.आर.एस निर्वाण ने की। प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता के आयोजक सेठ मोतीलाल शिक्षण संस्थान पुर्व छात्र समिति एवं कन्हैया लाल पौद्दार (सीथल वाले) रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मेे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने डाॅ.अरुण कुमार गर्ग जिला कलक्टर ने अपने उद्बोधन में हार एवं हताशा को अलग-अलग रखते हुए निरन्तर परखने एवं दृढ इच्छा के पथ पर लगातार आगे बढने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि श्रवण केजडीवाल ने महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं के सतत विकास हेतु लक्ष्य का चयन कर पूर्ण एकाग्रता से अध्ययन करने एवं श्रेष्ठ परिणाम देने हेतु प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता मे विभिन्न महाविद्यालय के 54 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष मे अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसपीके महिला बीएड़ काॅलेज के प्रिपांशु, द्वितीय स्थान मरूधरा बीएड़ काॅलेज के सुनिल कुमार, तृतीय स्थान जीएचएप काॅलेज चुरू की योगिता ढूकिया ने प्राप्त किया एवं चल वैजयन्ती सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जीएएस काॅलेज चिड़ावा ने प्राप्त की। प्रथम विजेता को 11000 रूपये, द्वितीय को 7100 रूपये एवं तृतीय को 3100रू. नगद एवं सभी प्रतिभागियों को 200 नगद सांत्वना पुरूष्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति सचिव जी.एल शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की। इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप डाॅ.पूनम शर्मा, डाॅ.विकास भड़िया एवं मुकेश कृष्णिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डाॅ.सुनिता कटेवा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बी.एल शर्मा एवं डाॅ.मुकेश शर्मा ने कीया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!