पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गांव बनगोठड़ी खुर्द में मुकेश स्वामी के घर के पास बिजली का पोल बीच अधर में झूल रहा है। यज्ञ रास्ता मुख्य रास्ता है और स्कूली बच्चे इसी रास्ते से जाते हैं। यह बिजली का पोल गुरुवार 08 जनवरी शाम 5.30 बजे गुड़ बेचने वाला ट्रैक्टर से छू गया, जिसके बाद मोहले में अफरा तफरी का माहोल हो गया। बिजली विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता पिलानी को सूचना दी गई। यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन उसके लिए भी विभाग मौन साधे हुए हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। अविलंब इस क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग होगी।
3/related/default