सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें वाई.वाई.एस फाउंडशेन द्वारा प्रदान किया जाएगा। डॉ.शर्मा को यह सम्मान बालिका शिक्षा के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, भामाशाह प्रेरणा, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। डॉ.अनिल अनमोल ने भामाशाहों को प्रेरित कर बालिका शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। इसके साथ वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, परिंडा अभियान, जरूरतमंदों की भामाशाहों से सहायता करवाना आदि लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान डॉ.अनमोल प्राप्त कर चुके हैं।
3/related/default