गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक संस्थान लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट द्वारा शीत ऋतु में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। टोडी ग्राम पंचायत कि इकाई एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा ने लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित करवाई। ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सिंह सांखला थे। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कि। अतिथियों को माला व ट्रस्ट दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांखला ने कहा कि इस बढ़ती सर्दी में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। सर्दी को ध्यान में रखते हुए भामाशहों को आगे आना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुंच सके। सांखला ने ट्रस्ट के इस कार्यक्रम कि प्रशंसा कि व कार्यकर्ताओं के उज्ववल भविष्य कि कामना की। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने ट्रस्ट के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी व बताया कि ट्रस्ट के द्वारा अब तक लगभग 100 से अधिक परिवारों में कंबल वितरित कि हैं और अभी भी 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कि जाएगी। कार्यक्रम कि समाप्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा ने ट्रस्ट व ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की सहप्रभारी तनु सांखला, काश्वि, प्रमोद भूपेश दूड़िया, सुनील जाखड़ हरीश शर्मा, महेंद्र जाखड़, संदीप कलावत व टाईम केयर इंग्लिश स्पोकन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।
3/related/default