झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिक्षा के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नवीन तकनीक का उपयोग छात्रों के लिए किए जाने के उद्देश्य से एसएमएल कॉलेज के तीन पूर्व छात्र सीए सुरेश कुमार खंडेलिया मुंबई, लहर फाउंडेशन जयपुर एवं सीए सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई ने सेठ मोतीलाल कालेज की कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस विंग में ₹ तीन लाख की कीमत के तीन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट पैनल बोर्ड लगवाए हैं, जिसका जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने उद्घाटन शुक्रवार प्रातः 11 बजे सेठ मोतीलाल कालेज शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र परिषद के तत्वाधान में परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित कालेज स्टाफ की उपस्थिति में किया। मुख्य अतिथि डॉ.गर्ग ने बताया कि स्मार्ट पैनल बोर्ड लगाने से शिक्षण इंटरैक्टिव, आकर्षक और प्रभावी बनता है, जिससे छात्रों की भागीदारी, एकाग्रता और समझ बढ़ती है, क्योंकि ये वीडियो, एनिमेशन और मल्टीमीडिया का उपयोग करते हैं और प्रोफेसर। डिजिटल संसाधनों का बार-बार उपयोग कर सकते हैं, जिससे सीखने-सिखाने की प्रक्रिया आधुनिक और सुलभ हो जाती है। उन्होने कहा कि परिवर्तन के दौर में आज शिक्षा में भी नई तकनीक का उपयोग आज आवश्यकता बन गया है। इसके माध्यम से अध्यापन की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं महाविसालय में पढने वाले छात्र-छात्राए इनसे लाभान्वित होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.अरुण कुमार गर्ग जिला कलक्टर झुंझुनू, विशिष्ठ अतिथि सेठ मोतीलाल शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र समिती के अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, सचिव सीए पवन केडिया, सह सचिव डाॅ.डी.एन तुलस्यान, कोषाध्यक्ष सीए मनिष मित्तल, प्रदीप पाटोदिया एवं नितिन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रचार्य डाॅ.आर.एस निर्वाण ने की, उन्होंने दानदाताओं एवं पूर्व छात्र परिषद का आभार प्रकट किया।
एसएमएल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद ने लगाये तीन स्मार्ट पेनल बोर्ड, जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने किया उद्घाटन
By -
January 09, 2026
0
Tags: