पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांत महत्वपूर्ण: विधायक वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शनिवार को निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा रहे। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा की पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांत महत्वपूर्ण हैं। उसके अनुसार हमें कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र की निर्वाचन लिस्ट का प्रकाशन हो चुका है। कार्यकर्ता वोटर लिस्ट को ध्यान से देखें और कोई कमी हो तो आपत्ति दर्ज करावें, जिससे समय रहते उसमें संशोधन हो सके। पंचायत राज के चुनाव इसी वर्ष होने वाले हैं। सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। इस दौरान संत मनीष दास महाराज, कर्मानंद महाराज, साध्वी नाथी बाई, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, विधानसभा प्रभारी विष्णु शर्मा, निवर्तमान प्रधान रामावतार लांगड़ी, नगर पालिका चेयरमेन दिलीप ईसरानी, पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष रमाकांत गौतम, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, पूर्व शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सुशीला सालोदिया, ममता जाट, मंजू बलाई, सीता देवी वर्मा व नाथी बाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!