निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने अपराधियों की धरपकड अभियान को लेकर चोरी व नकबजनी के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड अभियान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा चोरी व नकबजनी के शातिर आरोपी सूरज उर्फ गोन्या मोग्या निवासी कच्ची बस्ती पांच कुंआ निवाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चोरी के आरोपी सूरज उर्फ गोन्या मोग्या के खिलाफ निवाई पुलिस थाने में चोरी व नकबजनी के 4 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चोरी व नकबजनी के मामले में पूर्व में भी आरोपी राहुल उर्फ उगमता उर्फ गुट्या मोग्या निवासी हिगोटिया थाना निवाई हाल निवासी पांच कुंआ कच्ची बस्ती निवाई व कमलेश सैनी निवासी टोडी हरमाडा जयपुर हाल निवासी वनस्थली मोड को गिरफ्तार किया गया था।
3/related/default