प्रभावशाली लोगों ने किया आम रास्ते में अतिक्रमण: कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है राहगीरों को

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में गणेश नगर के आगे तालाब रोड की तरफ जाने वाले रास्ते में कुछ प्रभावशाली लोगों ने कच्ची दीवार लगाकर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आम रास्ते में पानी भरा रहता है। आने जाने वाले लोगों को रास्ते में पानी भरा होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, उपखंड अधिकारी एवं राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष तक को की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसके खसरा नंबर 3977 एवं 3984 है। उसके बाद भी प्रशासन द्वारा रास्ता खोलो अभियान में भी इस रास्ते पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्र के पार्षद को भी कई बार समस्या के बारे में अवगत करवा दिया गया है लेकिन पार्षद द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!