निवाई (लालचंद सैनी): देश की प्रथम महिला शिक्षक व महिला शिक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाली महान समाज सुधारक क्रांती ज्योति सावित्री बाई फुले की जयंती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जन सेवा संवाद केंद्र टोंक में भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला प्रवक्ता राम अवतार धाभाई, अनिल टिक्कीवाल, मीना प्रजापत, राम अवतार सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती मनाई गई। इसी प्रकार निवाई में माली समाज द्वारा मालियों के मोहल्ले में सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माली समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे हैं।
3/related/default