मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा: धर्मचंद

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): मानव कल्याण समिति द्वारा असहाय, विधवा, दिव्यांग व एकल महिला पुरुषों को सर्दी से बचाव के लिए सैंकड़ों कंबलों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मचंद चंवरिया ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। समिति के अध्यक्ष सुरेश राजवंशी ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करके असहाय लोगों की मदद की जाती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सतनारायण जायसवाल, पारसमल जैन एलटी, मांगीलाल महावर, सुरेश राजवंशी व रणेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!