निवाई (लालचंद सैनी): स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 546 ग्राम अवैध मादक गांजा जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर गश्त के दौरान वनस्थली रोड पर स्थित राधास्वामी सतसंग आश्रम के पास से आरोपी दयाराम पुत्र प्रहलाद सांसी निवासी कैथूनिया उर्फ अहमदपुरा सासीयों की ढाणी को डिटेन कर तलाशी ली गई तो उसके पास 546 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करके 546 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
3/related/default