प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना व कर्मचारी नामांकन अभियान-2025 सेमिनार का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना व कर्मचारी नामांकन अभियान, 2025 के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने संबंधी आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अजीत कुमार, अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वारा बसंत विहार होटल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। 

इस दौरान अजीत कुमार ने दोनों योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए संबंधित संस्थानों को पंजीकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के संबंध में अवगत करवाया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के द्वारा नवीन रोजगार से नए कार्मिक को टिकाऊ नौकरी एवं कौशल विकास के साथ-साथ आर्थिक मानदेय भी प्राप्त होगा। 

रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में चार वर्ष तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। 
सेमिनार के दौरान आयुक्त द्वारा सामाजिक सुरक्षा संहिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई, जो मौजूदा नौ सामाजिक सुरक्षा कानूनों को एक एकीकृत व सुव्यवस्थित ढाॅंचे में समेकित कर, संगठित, असंगठित, अस्थायी और प्लेटफाॅर्म श्रमिक, सभी को समान कवरेज प्रदान करता है। भविष्य निधि प्रणाली के तहत अब अधिक कार्यस्थल और अधिक कर्मचारी शामिल होंगे, जिससे बड़ी संख्या मे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकेगें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!