चंदा देवी धर्मपत्नी हुलास मल मालू के निधन पर किये नेत्रदान

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): आडसर बास निवासी चन्दा देवी मालू का 65 वर्ष की आयु में निधन होने पर उनके पति हुलास मल मालू की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर, नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदार शहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने कड़ाके की ठण्ड में श्रीडूंगरगढ़ जाकर नेत्र संग्रह किया। उक्त जानकारी देते हुए केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 25वां नेत्रदान है। प्रेरक के रूप में अशोक झाबक, महेन्द्र मालू, अशोक बैद, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू श्रीडूंगरगढ़ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चन्दा देवी मालू के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांधी विद्या मन्दिर सरदार शहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदार शहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!