70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, दो गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला स्पेशल टीम व बरोनी पुलिस ने बरोनी थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनएच 52 पर ट्रक से करीब 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोडा पोस्त की अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत लगभग 11 लाख रूपये व जब्त डोडा पोस्त की कुल कीमत लगभग 31 लाख रूपए है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश एवं पुलिस उपनिरीक्षक नूर मोहम्मद ने बताया कि गठित टीम द्वारा एनएच 52 पर सुनियोजित तरीके से जिला स्पेशल टीम द्वारा कोटा की और से आ रहे ट्रक को बरोनी के पास नाकाबन्दी करके रूकवाया। ट्रक को रूकवाकर ट्रक चालक व ट्रक से एक अन्य व्यक्ति को डिटने किया तथा अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे करीबन 70 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी जावरा एमपी से ट्रक में भरे हुए चने की दाल के कट्टों के बीच में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को छुपाकर होशियारपुर पंजाब ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यह माल एमपी से झालावाड, कोटा, बून्दी होते हुए जयपुर के रास्ते से पंजाब ले जाया जाना था। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह सैनी निवासी मूण्डिया कला पुलिसथाना जमालपुर जिला लूधियाना पंजाब एवं गुरूप्रीत सिंह पुत्र दिलबिन्दर पाल रविदासीय निवासी गोलिया थाना गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!