झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): किसानो को शीतलहर व पाले से रबी फसलों को होने वाले संभावित नुकसान के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि किसान सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा कर सकें। पाले के प्रभाव से पौधों की पत्तियां व फूल झुलसकर झड जाते है एंव पौधों की फलियों-बालियों में दाने नही बनते है या सिकुड जाते है। रबी की फसलों में फूल व बालियों के समय पाला पडने पर सर्वाधिक नुकसान की संभावना रहती है। कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) अनुपम महर्षि ने बताया कि फसलों में पाले से सुरक्षा, जब पारा 05 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाये और फसले में फूल और फल बनने की अवस्था में हो तब पाले से सुरक्षा हेतु 0.1 प्रतिशत (1 लीटर पानी में 1 मिली) व्यावसायिक उपयोग वाले गंधक के तेजाब के पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें (यानि 1000 लीटर पानी में एक लीटर गंधक का तेजाब मिलाकर एक हैक्टेयर में स्प्रेयर द्वारा पौधों पर अच्छी तरह से छिडकाव करें) तथा आवश्यक समझे तो 15 दिन के अन्तराल पर छिडकाव दोहरायें। इसके अतिरिक्ति फसलों में सिंचाई कर पाले से बचाव किया जा सकता है।
3/related/default