घुमंतु समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की नहीं हो असुविधाएं: मनोहर लाल जाट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट के नेतृत्व में घुमंतु समुदाय के विमुक्त, घुमंत एवं अर्ध घुमंतु लोगों की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में घुमंतु समुदाय के विमुक्त, घुमंत एवं अर्ध घुमंतु लोगों की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में घुमंतु समुदाय के लोगों के लिए ई-मित्र द्वारा नि:शुल्क मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। उन्होंने शिविर में मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में घुमंतु समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधाएं नहीं हो। उनके सभी प्रकार के दस्तावेज समय पर तैयार करने की सुनिश्चितता करें। उन्होंने घुमंतु समुदाय के लोगों को शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का आयोजन 31 जनवरी तक किया जाएगा। शिविर में राजस्व निरीक्षक मनीष गौर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह राजावत, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक बाबूलाल पण्डा, जेटीए निशांक जैन, एमआई इंजीनियर राहुल सेन एवं सीएलटीसी पीएमएवाई कोमल सैनी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!