छात्राएं सामाजिक परिवेश में भी अपनी बात को अच्छे से करें प्रस्तुत: ओपी गुप्ता

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पूर्व छात्र संस्था द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में विवेकानंद युवा खेल महोत्सव को लेकर बेटल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीए सेमेस्टर की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही, साथ ही लंबी कूद प्रतियोगिता एवं भाला फेंक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें नई शिक्षा नीति, गहन मतदाता पुनरीक्षण, शिक्षा प्रणाली व वैश्विक संबंध जैसे मुद्दों पर छात्रों द्वारा पक्ष विपक्ष की भूमिका की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रश्न काल की व्यवस्थाओं का भी मंचन सम्यक तरीके से छात्रों ने प्रस्तुत किया। प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुऐ बताया कि हमें सामाजिक परिवेश में भी अपनी बात को अच्छे से प्रस्तुत करनी चाहिए। जहां हमें लगे कि गलत हो रहा है, वहां हमें विरोध करना चाहिए। लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत होनी चाहिए। सचिव बलराम कृष्ण शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमें काफी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी बात कैसे और किसके सामने रखी जाए एवं अपनी समस्याओं को कैसे बताया जाए। इसकी शिक्षा महाविद्यालय स्तर पर आयोजित वाद-विवाद संभाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ही संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अधिक से अधिक ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, जिससे उनकी वाकपटुता कौशल का विकास होता है। संस्था के मोहम्मद इश्तियाक ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय उप प्राचार्य दीपेंद्र सिंह, रोहन पारीक, प्रिया चौधरी, अनीश खान, गोविंद गौतम, कोमल स्वामी, अश्विनी लक्षकार व कैलाश चंद, विजय नटवाडा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!