निवाई (लालचंद सैनी): मकर संक्रांति के दिन चाईनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाईक सवार युवक की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पारस पुत्र रामनारायण बैरवा निवासी श्रवण बैरवा की ढाणी खणदेवत रोड मोटर साईकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान राधा दामोदरजी के कुण्डों के समीप एक पतंग के चाईनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे वह मोटरसाईकिल सहित नीचे गिर गया। दुर्घटना में मांझे से उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया और मोटरसाईकिल से गिरने से भी उसके चेहरे पर चोट लग गई। गर्दन से काफी खून निकलने लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व राहगिरों ने गंभीर घायल पारस को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल निवाई में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने घायल के चेहरे पर हुए गहरे घाव पर पांच टांके लगाकर उसको छुट्टी दे दी।
3/related/default