झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 31 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। वह सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे बगड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे सूरजगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र की नवीन सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 2 बजे शिक्षा मंत्री लंबी अहीर में शहीद सुरेश उच्च माध्यमिक विद्यालय सहड़ में बनी बाल वाटिका का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद में झुंझुनू आएंगे। शिक्षा मंत्री रात 9:15 बजे ट्रेन से कोटा के लिए रवाना होंगे।
3/related/default