पंच गौरव योजना के तहत झुंझुनूं में अंडर-19 जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 31 जनवरी से

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिले में बास्केटबॉल को “एक जिला–एक खेल” के रूप में चयनित किया गया है। इसी क्रम में खेलों के संरक्षण एवं विकास तथा युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जूनियर अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 1 फरवरी तक स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को 30 जनवरी को शाम 3 बजे तक अपनी प्रविष्टियां स्टेडियम के प्रशिक्षक विजेंद्र सिंह एवं लव कुमार योगी तथा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव सुशील यादव के पास जमा करवाना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!