पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शुक्रवार को विधानसभा पिलानी के राजस्व ग्राम बदनगढ़ में पिलानी से भाजपा प्रत्याशी रहे युवा नेता राजेश दहिया ने राजकीय विद्यालय में एक कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य एवं नव ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। ग्रामवासियों ने दहिया का आभार प्रकट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान दहिया ने बताया कि हमारी संवेदनशील डबल इंजन भाजपा सरकार राजकीय विद्यालयो को सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था, एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था को और अधिक सुद्ध करने हेतु सदैव कटिबद्ध है। दहिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा भू-जल मंत्री कन्हैयालाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, भगवानाराम सैनी, राजेंद्र स्वामी, श्रीराम स्वामी, मातुराम स्वामी, नौरंग सैनी, महेश जांगीड़, रामावतार पारिक, विद्याधर मेघवाल, सुलतान मेघवाल, अमरसिंह, मालचंद, करणसिंह, सीताराम, पप्पू, निरंजन, बाबूलाल, रणजीत, राजू, दिनेश, ईश्वर सिंह सहित मातृ शक्ति, छात्र छात्रायें एवं गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
भाजपा नेता दहिया ने बदनगढ़ में ट्यूबवेल एवं स्कूल के कक्षा कक्ष का किया शिलान्यास
By -
January 23, 2026
0
Tags: