लोहार्गल धाम सूर्य मठ में सूर्य सप्तमी महोत्सव ध्वज पूजन के साथ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोहार्गल धाम सूर्य मठ में सूर्य सप्तमी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण हुई और सूर्य मठ मंदिर में सूर्य ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसमें लोहार्गल पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के द्वारा ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। जिसमें पंडित आचार्य चेतन शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण करके पूजन करवाया गया। गणेश पूजन के साथ ध्वज पूजन और पूर्व आचार्य समाधि स्थल पूजन गौ माता पूजन करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में पंडित मनीष शर्मा, मनोज कुमार, सांवरमल सेन, युवराज देव, प्रतीक्षा शर्मा, कीर्ति शर्मा, मुकेश शर्मा, पंडित सुरेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!